Auraiya News: बेला पुलिस ने शनिवार रात औरैया-कन्नौज बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। नशे में गाड़ी चलाने वाले पांच चालकों पर कार्रवाई हुई और एक बिना नंबर की बाइक सीज की गई। कुल 65 वाहनों के चालान काटते हुए 1.76 लाख का जुर्माना वसूला गया।
औरैया जिले में कन्नौज जनपद की सीमा पर थाना बेला पुलिस द्वारा शनिवार रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने किया, जिसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 65 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
इनमें से पांच वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाए गए, जिन पर विधिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा, शराब के नशे में बिना नंबर प्लेट चल रही एक बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। इस अभियान के तहत कुल 1,76,000 रुपये का शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।