फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रिहायशी इलाके में मिला अवैध गैस गोदाम; भारी मात्रा में सिलिंडर और तेजाब बरामद, एक हिरासत में

Thu, 12 Mar 2026 11:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: जैतापुर में पुलिस ने अवैध गैस गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिलिंडर और तेजाब बरामद किया है। वहीं, एक आरोपी हिरासत में है और जांच जारी है।
विज्ञापन
भारी मात्रा में सिलिंडर और तेजाब बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम ने गांव जैतापुर में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक गैस गोदाम का भंडाफोड़ किया है। मौके से काफी संख्या में भरे व खाली सिलिंडर के साथ संदिग्ध केमिकल और तेजाब बरामद हुआ है। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाल राजकुमार सिंह ने तहसील प्रशासन के साथ गांव जैतापुर स्थित एक मकान पर अचानक छापेमारी की।

विज्ञापन

घर के अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। रिहायशी इलाके के बीचों-बीच अतलह बड़ी मात्रा में सिलिंडर इकट्ठा हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी थी। कार्रवाई की भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  अधिकारियों ने बरामद सिलिंडर की संख्या और उनके वैध कनेक्शनों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन





एक युवक को हिरासत में लिया

प्राथमिकी जांच में 19 खाली सिलेंडर अवैध रिफिलिंग के लिए रखे गए थे। 10 भरे सिलेंडर मिले। जांच में सामने आया कि इन्हें ऊंचे दामों पर कालाबाजारी के लिए सप्लाई किया जाना था। सूत्रों के अनुसार पुलिस को मौके से 176 लीटर तेजाब भी मिला है, जो एक-एक लीटर की बोतलों में था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल छापेमारी जारी है। एक युवक को हिरासत में लिया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें