फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, वेल्डिंग की आड़ में खेल, 19 बने व 12 अधबने तमंचे बरामद, शातिर गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 03:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मलकापुर गांव के पास ट्यूबवेल में चल रही फैक्टरी पर छापेमारी कर 19 बने और 12 अधबने तमंचों समेत भारी मात्रा में कारतूस व निर्माण उपकरण बरामद किए हैं। मौके से शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मलकापुर गांव के खेतों में स्थित एक ट्यूबवेल पर अचानक छापेमारी कर मिनी अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से 19 बने हुए तमंचे, 12 अधबने तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और असलाह बनाने के आधुनिक उपकरण बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में पुलिस टीम जब संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग में जुटी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दिबियापुर के नन्दपुर निवासी विनोद कुमार राजपूत (51) मलकापुर के खेतों में बने ट्यूबवेल पर अवैध तमंचे बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शाम को ट्यूबवेल की घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी वहां विद्युत ट्रांसफार्मर से सीधा तार (कटिया) जोड़कर वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन की मदद से कट्टे तैयार कर रहा था।

विज्ञापन

http://



बदमाशों को ऊंचे दामों पर बेचता था कट्टे

पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त विनोद राजपूत ने बताया कि वह पैसे कमाने के लालच में वेल्डिंग का काम करने की आड़ में अवैध असलाह बनाने का धंधा कर रहा था। वह तैयार तमंचों को दूर-दराज के इलाकों में अपराधियों और बदमाशों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें