फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पत्नी से परेशान पति ने फंदा लगाकर जान दी, मचा कोहराम

Wed, 19 Nov 2025 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मृतक सौरभ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी से परेशान पति ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव बिचौली निवासी सौरभ (27) मंगलवार को खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया था। बुधवार सुबह परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजन की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सौरभ दो साल पहले सौरभ एक महिला को ले आया था। उसे पत्नी की तरह घर में रखता था। महिला के दो बेटे हैं जिसमें एक बेटा महिला के पहले पति का और एक सौरभ का है। कुछ दिनों से पत्नी लगातार तीन पर घर से बिना बताए निकल गई। किसी तरह तलाश कर वह उसे ले आता था। तीन दिन पहले पत्नी बिना बताए फिर घर से निकल गई थी। इससे युवक परेशान हो गया था। जांच के बाद पुलिस ने शव नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें