फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बारिश से खेतों में बिछ गई फसलें; बढ़ी ठिठुरन और जनजीवन अस्त-व्यस्त, विभाग का अलर्ट- अभी राहत नहीं

Tue, 03 Feb 2026 10:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: मंगलवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश ने औरैया में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। खेतों में पानी भरने से गेहूं, धान और सब्जियों की फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है, जिससे किसान आर्थिक संकट की आशंका से परेशान हैं।
विज्ञापन
औरैया में तेज बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में मंगलवार की सुबह छह बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। बारिश के कारण खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

खेतों में पानी भर जाने से धान, गेहूं और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि इस नुकसान की भरपाई करना उनके लिए मुश्किल होगा। इसके साथ ही, बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को अलाव जलाकर ठंड से बचाव करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें