फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: निर्माणाधीन सीवर टैंक में गिरकर बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 30 May 2022 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
औरैया जिले में बिझाई में निर्माणाधीन पंचायत सचिवालय के सीवर टैंक में भरे पानी में गिरकर रेलवे कर्मी की सात वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर टैंक को बांस-बल्ली लगाकर चारों तरफ से बंद कर दिया जाता तो शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन


दिबियापुर क्षेत्र के बिझाई गांव में सरकारी भूमि पर ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण चल रहा है। सचिवालय के लिए सीवर टैंक बना है। टैंक में कंक्रीट की मजबूती के लिए पानी भरा था। रविवार को सचिवालय की बीम डाली गई थी। बीम सूखने के लिए काम बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह 11 बजे गांव के बच्चे पानी से भरे टैंक के आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान रेलवे के ट्रैक मैन सतीश की पुत्री दिव्या (7) टैंक में भरे पानी में गिर गई।
विज्ञापन

बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर दिव्या को बाहर निकाला। दिबियापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले आए। वहां चिकित्सक ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव गांव लेकर आ गए। सूचना पर दिबियापुर थाने के निरीक्षक नरेंद्र राठौर समेत थाना पुलिस एवं लेखपाल सत्यवीर मौके पर पहुंचे। यहां से पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि लेखपाल सत्यवीर ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए लिखापढ़ी की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें