Auraiya News: सदर कोतवाली के पढ़ीन दरवाजा में सोमवार रात चार लोगों ने दो महिलाओं पर गोलिया चलाईं थीं। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी का इलाज चल रहा है।
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में सोमवार शाम बाइक सवार चार लोगों ने घर में घुसकर दो महिलाओं पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं। इस हमले में घायल एक महिला रूबी की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस प्रकरण में पुलिस ने बुधवार को दो नामजद हत्यारोपियों राजू और अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। घायल दूसरी महिला लक्ष्मी उर्फ राजा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पूरा घटनाक्रम जमीनी विवाद को लेकर हुआ था।