फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बंजारहार में आग का तांडव, सैकड़ों बीघा फसल अवशेष जलकर राख; ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon, 20 Apr 2026 04:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारहार में सोमवार दोपहर खेतों में पड़े गेहूं के अवशेष में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
खेतों में भड़की आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोपहर करीब एक बजे उठीं लपटों ने आसपास के खेतों में तेजी से फैलकर सैकड़ों बीघा क्षेत्र को प्रभावित कर दिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम भी पहुंची, लेकिन आग का फैलाव इतना तेज था कि उसे काबू में करना आसान नहीं था। बाद में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

विज्ञापन

इस घटना में कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जयपाल की लगभग 5 बीघा, सूरत सिंह की 14 बीघा, अजय कुमार की 18 बीघा, रामवीर की 15 बीघा, राकेश की 10 बीघा, सतीश चंद्र की 4 बीघा, विनोद कुमार की 5 बीघा और प्रताप सिंह की 10 बीघा भूमि पर पड़े फसल अवशेष पूरी तरह जल गए। आग की चपेट में खेतों के पास बने बगीचे और मढ़ैया भी नष्ट हो गए।
विज्ञापन

आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे नुकसान और बढ़ सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें