फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: अज्ञात कारणों से मंडी समिति परिसर में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Mon, 11 May 2026 10:30 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
दमकल ने आग पर पाया काबू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात कारणों से बेला स्थित मंडी समिति परिसर में खड़ी घास फूस में भीषण आग लग गई। गल्ला व्यापारियों की तत्काल सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, परिसर में अनाज के गोदामों के पास परिसर में खड़ी घास-फूस में अचानक आग की लपटें भड़क उठीं।

विज्ञापन


आसपास के व्यापारियों ने धुआं और आग देखते ही स्थानीय थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुलिस ने परिसर को घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, मंडी समिति के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें