फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: घर में घुसकर पीटने में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: मारपीट के मामले में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पीड़ित की ओर से साक्ष्य के तौर पर वीडियो व कॉल रिकार्डिंग मुहैया कराए गए। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने की पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर फफूंद थाना में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव डिल्हा निवासी राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर पर महिलाएं व भाई औसान सिंह जो कि दिव्यांग हैं और भतीजे रहते हैं।

विज्ञापन


पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया गया कि 31 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे थाना अयाना के दरोगा संजीव कुमार, पीआरडी निर्भय व तीन अन्य पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। साथ ही एक युवती को ले जाने में पूरे परिवार की साजिश की बात कहते हुए भाई औसान सिंह व भतीजे रोहित व पुत्र राहुल को पीटा। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

विज्ञापन

इस पूरी घटना को लेकर पीड़ित ने साक्ष्य के तौर पर संलिप्त पुलिस कर्मियों की वीडियो व ऑडियो रिकार्डिंग भी मुहैया कराई है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश पर दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ फफूंद थाना में मुकदमा लिखा गया है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पुराने एक मामले में दबिश देने गई थी। जहां गाली गलौज हुई थी। उसी मामले में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें