फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 01:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन बाहर गए हुए थे और पड़ोसी चाची के घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा क्षेत्र के बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक 17 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सीता (17) पुत्री शिशु सिंह सेंगर निवासी बीरपुर का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन

बताया गया है कि सुबह सीता का भाई कृष्णा अपनी मां सुलेखा को दिखाने के लिए कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल गया था। उस समय सीता घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली उसकी चाची रजनी देवी के पास सीता की बड़ी बहन किशोरी का फोन आया और उसने सीता से बात कराने के लिए कहा। रजनी देवी जब सीता के घर पहुंचीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

Trending Videos

पंखे से लटका मिला शव
काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गोपाल व अन्य परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो कमरे में सीता का शव पंखे से लटका मिला। परिजन शव को नीचे उतारकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह और उपनिरीक्षक जयप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता शिशु सिंह सेंगर पाता प्लांट में नौकरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें