फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: एक्सप्रेसवे पर काल बनकर दौड़ा डंपर; खड़ी कंबाइन मशीनों के उड़े परखच्चे, एक की मौत और पांच गंभीर घायल

Sun, 05 Apr 2026 05:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार डंपर ने दो खड़ी कंबाइन मशीनों में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि घायल हुए पांच अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
auraiya road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शनिवार की रात लगभग दो बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ऊंचा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने हाईवे पर खड़े दो कंबाइन में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कंबाइन पर बैठे एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

शनिवार की रात अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सतहड़ी गांव के दो कंबाइन हाईवे पर खड़े थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कंबाइन में टक्कर मार दी। इससे कंबाइन पर बैठे सतनाम सिंह (60) पुत्र वीरसिंह निवासी मीरपुर थाना देवरिया जिला पीलीभीत की मौत गई।

विज्ञापन

http://



घायलों को जिला अस्पताल भेजा

वहीं, संपूर्ण सिंह (55) पुत्र वीर सिंह, कारज सिंह (18) पुत्र संतूर सिंह, हरप्रीत सिंह (19), जय चौहान (18) पुत्र डब्बू , सुखविंदर सिंह (18) पुत्र विष्णु निवासीगण गांव मीरपुर रतनपुर थाना देवरिया कला जिला पीलीभीत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें