फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: घने कोहरे में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, हाईवे पर टहलते समय हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 31 Dec 2025 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर घने कोहरे के बीच टहलते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वह पिछले एक साल से अपने दामाद के घर राजेपुर में रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के इटावा-बरेली हाईवे पर बुधवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें कोहरे के की वजह से एक अज्ञात वाहन ने 55 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर के थाना सिधौली क्षेत्र के गांव नगला निवासी  देवराज (55) अपने दामाद राघवेंद्र के पास राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी में एक साल से रह रहे थे। बुधवार सुबह इटावा-बरेली हाईवे पर टहल रहे थे। उसी दौरान घने कोहरे में महमदपुर गढ़िया के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें