फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पत्नी से झगड़े के बाद नशे में धुत युवक कुएं में कूदा, पुलिस-दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला बाहर

Sat, 02 May 2026 10:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: ग्राम जरुहोलिया की मड़ैया में पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत युवक ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
युवक को कुएं से बाहर निकालती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरुहोलिया की मड़ैया में शनिवार दोपहर हड़कंप मच गया, जब पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत एक युवक ने गांव के कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

गांव जरुहोलिया की मड़ैया निवासी उदयवीर (32) शुक्रवार शाम पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर उदयवीर ने शराब के नशे में गांव के कुएं में छलांग लगा दी। शोर मचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और आनन-फानन  इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

विज्ञापन

http://



जिला अस्पताल में भर्ती है युवक

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया और मशक्कत के बाद उदयवीर को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुएं में गिरने के कारण युवक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, युवक की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें