फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: कुएं में उतराता मिला मासूम का शव, खेलते-खेलते हुआ था लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 02 May 2026 10:09 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: कोरसम गांव में शुक्रवार दोपहर पांच वर्षीय मासूम खेलते समय अचानक गायब हो गया। परिजनों को शाम सात बजे घर के पास ही स्थित कुएं में मासूम का शव मिला। बिंदकी सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव कोरसम में शुक्रवार को कुएं में गिरकर पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी अमृतध्वज रैदास का पुत्र आयुष (5) शुक्रवार तीन बजे से लापता था।

विज्ञापन

पांच बजे परिजनों ने खोजबीन शुरू की] लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शाम सात बजे परिजन घर के पास स्थित कुएं में जाकर देखा] तो आयुष कुएं में उतराता दिखाई पड़ा। परिजन उसे कुएं से निकाल कर सीएचसी बिंदकी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों बलराज, कोहिनूर, शिवा में सबसे छोटा था।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मां नीतू देवी रो-रोकर बदहवास हो गई। पिता अमृतध्वज ने बताया कि आयुष पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रहा था। जब पांच बजे दिखाई नहीं दिया, तब खोजबीन शुरू की गई। किसी पड़ोसी से भी जानकारी नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें