फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया मर्डर: शराबी पिता ने ली बेटे की जान, बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या, शरीर पर चोट के निशान, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 10:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में एक पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही 15 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के पूर्वा सोमवंशी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अत्यधिक शराब के नशे में एक पिता ने अपने 15 वर्षीय छोटे बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

अरुण राजपूत द्वारा सोमवार की रात करीब पौने 12 बजे थाना सहार पुलिस को सूचना दी गई कि रिशु (15) को उसके पिता उम्मेद सिंह ने शराब के नशे में पीटा है, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना सहार पुलिस, उच्चाधिकारी और फील्ड यूनिट तत्काल मौके पर पहुंचे।

http://



अत्यधिक शराब पीने का आदी है आरोपी

जांच में सामने आया कि ई-रिक्शा चालक उम्मेद सिंह अत्यधिक शराब पीने का आदी है। सोमवार शाम जब परिवार के अन्य सदस्य गांव में हो रही गणेश पूजा की आरती में गए थे, तब आरोपी ने घर पर अकेले रिशु के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

शरीर पर चोट के निशान मिले
मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक रिशु की मां लता देवी का निधन करीब 12 साल पहले हो चुका है। उसके परिवार में बड़ा भाई नीरज (22) और बड़ी बहन काजल (18) हैं। दादा महेंद्र सिंह और दादी मधुलता गांव में दूसरे घर में रहते हैं।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वारदात के बाद भागे आरोपी पिता को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें