फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 31 Aug 2026 01:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रमेश वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा नन्ना डेरा खैरीहार में रविवार देर रात शराब के नशे में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बेंदा गांव के नन्ना डेरा खैरीहार निवासी रमेश वर्मा (38) पुत्र शिव प्रसाद रविवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा। बताया गया कि घर पहुंचने के बाद उसका परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर में बने छप्पर में सोने चला गया। कुछ देर बाद रमेश ने घर के पीछे नीम के पेड़ की डाल में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पिता शिव प्रसाद ने बताया कि देर रात कुछ आवाज सुनकर परिजनों ने देखा तो रमेश फंदे पर लटका था। परिजन उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए ले जाने की कोशिश करते, इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि रमेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और शराब का आदी था। घटना के बाद से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पटेल ने बताया कि नन्ना डेरा खैरीहार में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें