फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: गैस किल्लत की अफवाहों पर डीएम का एक्शन, 27 ठिकानों पर छापेमारी, जब्त किए गए 14 घरेलू सिलिंडर

Fri, 13 Mar 2026 03:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में गैस किल्लत की अफवाहों के बीच डीएम के निर्देश पर 27 दुकानों पर छापेमारी की गई। व्यावसायिक उपयोग के लिए रखे गए 14 घरेलू सिलिंडर जब्त करते हुए संचालकों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
दुकान पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में रसोई गैस की किल्लत को लेकर बाजार में तैर रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के कड़े रुख के बाद जिला पूर्ति विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से नियम विरुद्ध गैस का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिलापूर्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को निकली टीम ने शहर के 27 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई होटल और ढाबों पर नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं।

विज्ञापन


विज्ञापन



टीम ने पाया कि व्यावसायिक लाभ के लिए धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग किया जा रहा था। मौके पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 14 घरेलू सिलिंडर और तीन छोटे सिलिंडर जब्त कर लिए। डीएसओ राजेश कुमार ने बताया कि घरेलू सिलिंडरों का उपयोग केवल घरों तक सीमित है। होटल, रेस्टोरेंट और ठेलों पर केवल कमर्शियल सिलिंडर का प्रयोग अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ भविष्य में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जनता किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें