फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: खेत में सिंचाई को लेकर विवाद, किसान को लगी गोली…चिचौली रेफर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 05 Dec 2025 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना के बैसोली गांव में खेत की सिंचाई के लिए पानी मांगने पर मना करने को लेकर हुए विवाद में किसान को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें चिचौली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल उदय प्रताप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के बैसोली गांव में खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद में एक किसान को गोली लग गई। जानकारी के अनुसार, उदय प्रताप (40) पुत्र रामकुमार अपने खेत में समरसेबल चालू कर सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपने खेत की सिंचाई के लिए पानी मांगने पहुंचा।

विज्ञापन

उदय प्रताप द्वारा मना किए जाने पर आरोपित ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया। गोली किसान के हाथ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार व थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी भेजा।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी
यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिचौली रेफर कर दिया। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि रात में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक द्वारा किसान पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें