फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: रोटावेटर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 11 Nov 2021 04:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया में एक किशोर की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है। इस घटना
से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा दीना में रोटावेटर से कटकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्वदेश राजपूत पुत्र राधेश्याम राजपूत निवासी पुर्वा दीना अपने गांव के सामने स्थित खेत की जुताई कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच गांव सरायपुख्ता निवासी अमित (17) पुत्र राजेन्द्र कुमार दोहरे चलते ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस गया। जब तक ट्रैक्टर चालक कुछ समझ पाता और ट्रैक्टर रोकता रोटाबेटर में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण हंगामा काटने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव उठने नहीं दिया। पुलिस परिजनों को शांत कराके शव उठाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें