फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बरेली में तैनात सिपाही का हार्ट अटैक से निधन; पैतृक गांव में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Fri, 03 Apr 2026 02:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बरेली पुलिस लाइन में तैनात औरैया निवासी सिपाही वीरपाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सिपाही का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र निवासी एक सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा, तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनको अंतिम विदाई दी। थाना क्षेत्र के ग्राम  रूपपुर  निवासी वीरपाल (40) पुत्र राजकुमार सिपाही के पद पर बरेली में तैनात थे।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक तबियत खराब होने लगी व पत्नी संगीता से कहकर कमरे मे लेट कर आराम करने लगे। कुछ देर बाद जब पत्नी ने जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं उठे। इससे घबराई पत्नी संगीता ने पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव उनके पैतृक गांव पहुंचा।

विज्ञापन

http://



तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे

शुक्रवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर सलामी दी। वहीं, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2006 बैच के सिपाही थे। तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे। उनके दो पुत्र शिवा (16) व छोटू (10) वर्ष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें