औरैया के दिबियापुर में छह माह पूर्व 15 वर्षीय गर्भवती छात्रा ने अपने स्कूल के ही प्रबंधक द्वारा यौन शोषण किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस मामले में 4 माह पूर्व किशोरी के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 4 नवंबर को कक्षा 11 की लगभग 15 वर्षीय छात्रा ने रेलवे स्टेशन फफूंद के समीप आत्महत्या कर ली थी। किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में मृतका के कानपुर देहात जिला निवासी पिता ने 14 जनवरी को न्यायालय के आदेश पर स्कूल के प्रबंधक गोविंद उर्फ प्रभू पुत्र राम सिंह पाल, प्रधानाचार्य विजयकांत शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनीत कुमार पुत्र लाल बहादुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।