फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: हाईवे पर झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे प्रोफेसर के पति और चालक; सीट बेल्ट ने बचाई जान

Tue, 24 Mar 2026 10:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया के भाऊपुर में झपकी आने से एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बनारस के कृष्ण तुलश्यान और उनका चालक बाल-बाल बचे। सीट बेल्ट और एयरबैग की सक्रियता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊपुर के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बनारस से शिकोहाबाद प्रोफेसर पत्नी के पास जा रहे पति की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार पति व चालक बच गए। बनारस निवासी कृष्ण तुलश्यान (34) अपनी कार से चालक पप्पू आलम (52) के साथ शिकोहाबाद जा रहे थे। वहां उनकी पत्नी एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव भाऊपुर से निकले कानपुर-इटावा हाई पर चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गाड़ी सवारों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों सीट बेल्ट लगाए थे, जिससे एयरबैग खुल गया और दोनों बच गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें