कमरे में लॉकर टूटा हुआ मिला
परिवार के सदस्य रात करीब नौ बजे के बाद घर लौटे। ताला खोलकर अंदर पहुंचे, तो सब कुछ सामान्य दिखाई दिया। घर की महिलाएं जब पहने हुए जेवर लॉकर में रखने के लिए कमरे में गईं, तो लॉकर टूटा हुआ मिला। कमरे की अंदर से लगी कुंडी भी खुली हुई थी। इसके बाद घर में रखे जेवरों की जांच की गई, तो वे गायब मिले।
रात में ही डायल 112 पर सूचना दी
गृहस्वामी उमेश कुमार के अनुसार, लॉकर में करीब 72 ग्राम की सोने की चेन, 40 ग्राम का ब्रेसलेट, 11 ग्राम और 10 ग्राम की दो अंगूठियां तथा लगभग दो जोड़ी झाले रखे थे। चोरी हुए जेवरों की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरी तिजोरी में रखी रिवॉल्वर और नकदी को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। घटना के बाद परिजनों ने रात में ही डायल 112 पर सूचना दी।
जांच के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजनों को आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाला कोई परिचित हो सकता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घर के किसी सदस्य की संलिप्तता की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।