जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया
अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से लोग उमड़ पड़े। सड़क से लेकर घर तक भीड़ की मौजूदगी दिख रही थी। गम के माहौल में अपने साथी जवान को सलामी देते बीएसएफ के जवानों की आंखें भी नम हो चुकी थीं। इस दौरान विधायक प्रदीप यादव और चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी भी वहां पहुंचे और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया
नमाज जनाजा के बाद हलीम खां को दरगाह बुखारी शाह स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हलीम खां, बीएसएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात थे और कुछ दिनों पहले ही घर में बेटे की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आए थे। शुक्रवार सुबह स्कूटी से औरैया जाते समय सड़क हादसा हो गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। सहकर्मियों और ग्रामीणों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और अत्यंत सरल स्वभाव वाला व्यक्ति बताया।