http://
मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का आरोप
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक पक्ष की मिली तहरीर के आधार पर अस्पताल में बंधक बनाकर मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आर्यनगर निवासी राजवीर पुत्र हरिकृष्ण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया हे कि उसके दो छोटे भाई और चाचा के दो लड़के सभी नाबालिग है।
बंधक बनाकर घरेलू व अन्य काम कराते थे
विपक्षी अपने अस्पताल में जबरन बंधक बनाकर घरेलू व अन्य काम कराते थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। पीड़ित के अनुसार 15 जुलाई 2026 को उसके भाई राज को बहाने से बुलाकर अपने अस्पताल ले आए वहां पर रखी चाय भाई द्वारा छू लेने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज
आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां जय लक्ष्मी के साथ भी अभद्रता की गई। जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पप्पू पांडेय, विनोद पांडेय, गुड्डू पांडेय, रामजी पांडेय, गोरेलाल और श्यामजी पांडेय के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में कार्य करने का विरोध करने पर झगड़ा
वहीं, जानकारी के अनुसार भाइयों द्वारा अस्पताल में कार्य करने का विरोध करने पर झगड़ा हुआ है। इसके चलते मारपीट हुई थी। इस संबंध में सीओ सदर ने बताया कि अस्पताल में कार्य कर रहे लोगों का भाई विरोध करता था, जिस बात को लेकर विवाद हुआ हे। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।