फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: कंसुआ बंबा व पांडु नदी पुल की बाउंड्रीवाल टूटी, न संकेतक बोर्ड और न ब्रेकर, जेई बोलीं- जल्द बनेगी दीवार

Thu, 29 Oct 2026 01:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना विकासखंड अंतर्गत बेला-बराहर गांव के पास कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की बाउंड्रीवाल महीनों से टूटी पड़ी है। तीव्र मोड़, संकेतक बोर्ड और ब्रेकर न होने से रात-दिन गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों व वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की बाउंड्रीवाल टूटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में विकासखंड बिधूना के गांव बराहर के पास स्थित कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की बाउंड्रीवाल कई महीनों से टूटी पड़ी है। दोनों पुलों पर सुरक्षा के इंतजाम न होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इन पुलों से रोजाना सैकड़ों राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए न तो संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सड़क पर ब्रेकर बनाए गए हैं।

विज्ञापन

कंसुआ बंबा की पुलिया के दोनों ओर तीव्र मोड़ हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। पुलिया की बाउंड्रीवाल टूटी होने से वाहन चालकों के लिए जोखिम और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी कई बार मवेशी और वाहन बंबे व पांडु नदी में गिर चुके हैं। कंसुआ बंबा के नीचे से पांडु नदी निकली हुई है। नदी पर बने पुल की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त है।

Trending Videos





टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने की मांग

इसके बावजूद दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बंबे की पटरी पर संकेतक बोर्ड और ब्रेकर न होने से वाहन चालकों को तीव्र मोड़ का अंदाजा लगाने में भी परेशानी हो सकती है। रात के समय यहां से गुजरना और जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कंसुआ बंबा और पांडु नदी के पुल की टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा
साथ ही, संकेतक बोर्ड लगाने और आवश्यकतानुसार ब्रेकर बनवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सिंचाई विभाग की जूनियर अभियंता मेघा तिवारी ने बताया है की अभी नया चार्ज संभाला है। बाउंडी वाल टूटी होने की जानकारी मिली है। जल्द से जल्द बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें