फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: घर पर फेंके बम, दो युवतियां गंभीर रूप से घायल, गांव में भारी फोर्स तैनात

Tue, 21 Mar 2023 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में गांव के कुछ लोगों ने एक घर में बमबाजी कर दी। जिसमें दो युवतियां घायल हो गईं। आनन-फानन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
मौके पर भारी फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल क्षेत्र के ग्राम चपटा में मंगलवार दोपहर गांव के कुछ लोगों ने एक घर में बमबाजी कर दी। हमले में दो युवतियां बुरी तरह घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


चपटा निवासी आफताब ने बताया कि बेटी अदीबा (20), भतीजी साबिया (18) पुत्री रहीस अहमद निवासी जलालपुर सिकंदरा कानपुर देहात के साथ छत पर पापड़ सुखा रही थी। तभी पीछे से किसी ने बम फेंके और उनके फटने से दोनों बुरी तरह घायल हो गईं। धमाका और चीख-पुकार सुन परिजन व पड़ोसी पहुंचे।  

दोनों को आनन-फानन सीएचसी अजीतमल लाया गया। जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर एसपी चारू निगम, एसडीएम अखिलेश कुमार, सीओ भारत पासवान सहित भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। रंजिश में बमबाजी होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें