औरैया जिले में बेला-कन्नौज मार्ग स्थित जनपद बॉर्डर पर एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिली है। ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
ग्रामीणों ने बताया की यह युवक कल शाम को हाथ में एक बैग लिए शराब के नशे में इधर-उधर घूम रहा था। वहीं स्थित हनुमान मंदिर पर शाम को बैठा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हॉउस चिचोली भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।