फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पेड़ पर लटका मिला सफाई कर्मचारी का शव, गुरुवार सुबह से था लापता, पुलिस बोली- शराब का आदी था मृतक

Fri, 04 Sep 2026 10:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार सुबह एक सफाई कर्मचारी का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव बरौली में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सफाई कर्मचारी का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव बरौली निवासी राजेश (30) पुत्र बबलू मल्होसी स्थित ग्रामीण बैंक में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करता था।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह घर से बैंक में सफाई कार्य के लिए निकला था। दिनभर बैंक में काम करने के बाद वह वहां से निकल गया, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बराहदेवी से कंधिया जाने वाले कच्चे मार्ग के किनारे एक बबूल के पेड़ पर राजेश का शव लटका दिखाई दिया।

http://



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उसके गले में रस्सी का फंदा लगा था। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह तथा पूर्वा सुजान चौकी प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शराब का आदी था मृतक
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के भाई गोविंद, किशन, सानू, कबीर व बहन रानी और रागिनी बताए गए हैं। राजेश की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है और मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक शराब का आदी था। मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें