फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नाराज युवक, पुलिस और परिजनों ने समझाया, तीन घंटे बाद सकुशल नीचे उतारा

Fri, 05 Dec 2025 08:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: नयापुरवा गांव में परिजनों से नाराज युवक शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। डायल 112 और बेला/सहार पुलिस ने लाउडस्पीकर से तीन घंटे तक समझाकर युवक को सकुशल नीचे उतारा और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नाराज युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव नयापुरवा निवासी विकास (20) पुत्र चंद्रभान शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो जाने के कारण नाराज होकर गांव के बाहर खेतों से निकली हाईटेंशन पावर ट्रांसमिशन लाइन के टावर के पास पहुंचा और अपने जूते व पेंट उतारकर टावर पर चढ़ गया। खेत पर काम कर रहे किसानों ने उसे देखा, तो भौचक्के रह गए । किसानों ने विकास के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाते ही परिजनों ने डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

थोड़ी ही देर में डायल 112 पुलिस व बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम व  सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुँच गये। जिसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर से उसे काफ़ी समझाया व उसके परिजनों से भी लाउडस्पीकर पर उसे दोबारा न डांटने व उसकी बात माने की बात बुलवायी। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद विकास शकुशल नीचे उतरा। उसके उतरते ही बेला थानाध्यक्ष ने उसकी पीठ थपथपाते हुए परिजनों से मिलवाया। इस दौरान गांववासियों का जमावड़ा लग गया। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की युवक परिजनों से नाराज होकर टॉवर पर चढ़ गया था। उसे शकुशल नीचे उतरवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें