फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंगनुमा अवशेष, द्वापरकालीन मंदिर से जुड़ा बताया जा रहा इतिहास, उमड़ी भीड़

Wed, 13 May 2026 03:15 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: कुदरकोट स्थित हिंगा गांव में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंगनुमा अवशेष मिला है, जिसे ग्रामीण द्वापरकालीन लगलेश्वर मंदिर के इतिहास से जोड़कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन
खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंगनुमा अवशेष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव हिंगा में बुधवार को उस समय आध्यात्मिक उत्साह और कौतूहल का माहौल बन गया, जब जमीन के नीचे खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंगनुमा अवशेष प्राप्त हुआ। यह अवशेष गांव के निवासी पप्पू के घर के सामने खुदाई के दौरान दिखाई दिया। जैसे ही इसकी सूचना फैली, देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


http://


श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अवशेष की पूजा-अर्चना शुरू कर दी और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कोई साधारण पत्थर नहीं बल्कि एक दिव्य संकेत है। ग्रामीणों के अनुसार, यह स्थान लगलेश्वर महादेव मंदिर के अत्यंत निकट है। जनश्रुतियों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का इतिहास द्वापर काल से जुड़ा है और इसे लगभग 5000 वर्ष पुराना माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंगनुमा अवशेष - फोटो : amar ujala
समय-समय पर मिलते रहे हैं प्राचीन अवशेष
क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि यह पूरा परिसर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और समय-समय पर यहां प्राचीन अवशेष मिलते रहे हैं। वर्तमान में यह अवशेष पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अवशेष की वास्तविक प्राचीनता और इसके ऐतिहासिक महत्व की आधिकारिक पुष्टि के लिए पुरातत्व विभाग की राय का इंतजार है। तब तक, ग्रामीणों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर भक्ति भाव से सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें