तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
वह अपने साथ काम करने वाले भीखेपुर निवासी दोस्त आदि की बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। शुक्रवार रात को वह अपने छोटे भाई विकास के साथ बाइक से दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के भीखेपुर जा रहे थे। भिखेपुर-जुहीखा मार्ग पर इकबालपुर के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भेजा
इससे दोनों बाइक सहित बंबा में जा गिरे। घायल अवस्था में रातभर पानी में पड़े रहने से दोनों की हालत बिगड़ गई। सुबह राहगीरों ने दोनों को बंबा में पड़ा देख, घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी अयाना में ले गई। वहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
पिता बोला- दोनों बेटे छीन लिए
वहीं, अभिषेक की हालत नाजुक देखते हुए चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिचौली पहुंचने पर उसने भी दम तोड़ दिया। पिता सतीश बाबू ने बताया कि विकास ने इसी वर्ष मुरादगंज स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज से हाई स्कूल की थी। हादसे ने उनके दोनों बेटे छीन लिए।
http://
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अब उनकी आठ बहनें, किसकी कलाई पर राखी बांधेगी। अनहोनी पर परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है।