घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया
कार में सवार मधुदेवी (60) पत्नी कृष्ण बिहारी, अर्चना (40) पत्नी नीरज चतुर्वेदी, ऋषि (8) पुत्र नीरज, योगेश (40) पुत्र रामस्वरूप को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां मधू की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे।