फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: ससुराल से लौट रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा…मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Jan 2026 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: गणेश पुरवा निवासी श्रीपाल की औरैया मंडी गेट के पास ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। वह ससुराल से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ट्रक की पहचान के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंडी गेट के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद रौंदते हुए भाग गया। हादसे में वृद्ध मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली के गांव गणेश पुरवा निवासी श्रीपाल (60) बुधवार सदर कोतवाली के गांव भाऊपुर स्थित ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में घर वापस जाते समय मंडी समिति के सामने पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद श्रीपाल रौंदते हुए मौके से भाग गया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई।
परिजनों में कोहराम
पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजन को हादसे की जानकारी दी। इससे परिजन में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक की पहचान के लिए पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें