फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ट्रेन में गूंजी किलकारी, यात्रा कर रही गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म

Tue, 17 Dec 2024 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। किलकारी गूंजने पर यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। स्टेशन से जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मां व शिशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से चलकर कानपुर जा रही त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार एक गर्भवती को फिरोजाबाद से इटावा की ओर आने के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना पर जब तक ट्रेन को फफूंद स्टेशन पर रोका जाता, तब तक ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं ने गर्भवती का सुरक्षित प्रसव करा दिया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन




त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस एक्सप्रेस में दिल्ली निवासी करुणा देवी अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थीं। दिल्ली से ट्रेन के रवाना होने के बाद इसका सीधे कानपुर में ठहराव था। लेकिन इससे पहले ही करुणा देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर महिला के पति अमित कुमार ने रेलवे के इमरजेंसी नंबर 182 को डायल करते हुए मदद मांगी। अधिकारियों द्वारा मेमो जारी करते हुए आरपीएफ को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह पांच बजे ट्रेन को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलकर्मियों के अनुसार जब तक ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकती तब तक ट्रेन के कोच में यात्रा कर रही महिलाओं ने महिला का प्रसव करा दिया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। ट्रेन से महिला को उतारने के लिए लगभग आधा घंटे तक ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। एंबुलेंस के जरिए जच्चा-बच्चा को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें वार्ड में भर्ती रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें