कानपुर में रेलबाजार में एक युवक ने शर्मनाक करतूत की। उसने अपनी ममेरी बहन की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विरोध करने पर उसने पीड़िता को तेजाब डालने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।
इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि रेलबाजार निवासी छात्रा के रिश्तेदार बेकनगंज में रहते हैं। उसका ममेरा भाई उसके साथ आएदिन छेड़छाड़ करता था। दो दिन पहले छात्रा ने वूमेन पावर लाइन पर शिकायत भी दर्ज कराई थी।
इसके बावजूद उसने उसकी फोटो एडिट कर वायरल कर दी। वहीं एक ऑडियो भी उसने वायरल किया। जिसमें वह पीड़िता के बारे में अभद्र बातें व भगा ले जाने की बात कही। इसके बाद उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी केखिलाफ आईटी एक्ट, छेड़छाड़ व धमकी धारा में रिपोर्ट लिखी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।