फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अटवा-सिहारी मार्ग होगा चौड़ा, आवाजाही में होगी सहूलियत

Sun, 29 Mar 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर क्षेत्र में अटवा से लवरसी होते हुए सिहारी जाने वाली सड़क चौड़ी होगी। इससे पुखरायां से मूसानगर व चपरघटा होकर आवागमन करने वालों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

अटवा-सिहारी जाने वाली सड़क अन्य जिला मार्ग के तहत आती है। इस मार्ग पर यातायात भार अधिक होने से चौड़ीकरण की मांग हो रही थी। इस पर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। किमी एक से किमी नौ तक करीब 8.6 किमी हिस्से को चौड़ा करने की मंजूरी मिली है। करीब 28.70 करोेड़ रुपये से यह काम होगा। शासन की ओर से वित्तीय मंजूरी मिली है। पहली किस्त में 2.87 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
चौड़ीकरण के बाद सड़क का पांच साल का अनुरक्षण करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। इसके लिए अगल से करीब 36 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस सड़क से पुखरायां, दलेलनगर, अटवा, लवरसी, मूसानगर व चपरघटा आदि से लोगों की आवाजाही होती है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि अटवा-सिहारी मार्ग चौड़ीकरण की मंजूरी मिली है। ठेकेदार चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें