वहां पहुंचते ही इन लोगों ने मिलकर पीड़ित की स्कूटी छीन ली। इसके बाद उसको कार में बैठाने के बाद जमकर पीटा और तमंचा लगाकर जेब में रखे स्कूटी की चाबी और कुछ पैसे भी छीन लिए। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर कार से कूदकर भागा और उस्मानपुर चौकी में घटना की जानकारी दी।