फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एटीएम में तोड़फोड़ कर लूट का प्रयास

विज्ञापन
जसवंतनगर में क्षतिग्रस्त किया गया एटीएम ।  - फोटो : जसवंतनगर में क्षतिग्रस्त किया गया एटीएम ।
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर में स्थित एसबीआई की शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर लूट का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को ओ आयुषी सिंह । मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में है और बार-बार बयान बदल रहा है। वहीं, तोड़फोड़ से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना गुरुवार तड़के की है।
विज्ञापन

आगरा-इटावा हाईवे की सर्विस रोड पर स्थित बैंक शाखा के पास स्थित एटीएम पर गुरुवार सुबह पांच बजे दो युवक रुपये निकालने आए तो उन्होंने एटीएम में एक युवक को तोड़फोड़ करते देखा। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले प्रशांत कुमार को जानकारी। कुछ ही देर में थाना मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ करने वाले युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम रोहित निवासी कुशीनगर बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। शाखा के प्रबंधक महादेव मेहर ने बताया कि तोड़फोड़ की घटना में एटीएम मशीन स्क्रीन, दोनों एसी इंडोर ,फॉल सीलिंग, सर्वर लाइन पैनल और कैमरा, सर्वर पैनल सप्लाई को काफी नुकसान हुआ है। मशीन की मरम्मत के लिए टेक्नीशियन को बुलाया गया है। उन्होंने बताया आरोपी कैश रखे सेफडोर को नहीं तोड़ पाया। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि युवक नशे की लत के कारण घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद आरोपी युवक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें