फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवती को बंधक बनाकर धर्मांतरण का मामला, विरोध पर मिट्टी का तेल डालकर जलाया, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 Jan 2023 11:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गुजैनी थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लखनऊ निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुजैनी निवासी युवती को लखनऊ में बंधक बनाकर रखने के बाद धर्मांतरण न करने पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले आरोपी मोहम्मद शहनवाज पर गुजैनी थाने में गंभीर चोट पहुंचाने, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया गया है।

विज्ञापन

युवती यशोदानगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। आलमबाग निवासी मोहम्मद शहनवाज ने लखनऊ में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और लखनऊ बुला लिया। नौ दिंसबर 2022 को वह लखनऊ गई, तो शहनवाज ने अपने आलमबाग स्थित अपने घर में रोक लिया और जबरन धर्मांतरण के लिए धमकाने लगा।
तीन जनवरी को युवती को जलाने की कोशिश की थी। मंगलवार देर रात युवती को उर्सला अस्पताल में रेफर करवाकर गुजैनी थाने में युवती की दादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच लखनऊ ट्रांसफर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें