फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीजल डलवाकर पंप कर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास

Tue, 21 May 2024 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। भाजपा नेता के फिलिंग स्टेशन पर अराजकतत्वों ने लूट के इरादे से डीजल डलवाकर कर्मचारियों के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए बिना रुपये दिए भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता विवेक शाक्य के भाई विकास शाक्य निवासी नगला भिखन भतौरा ने सोमवार देर शाम थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि 16 मई को शाम चार बजे कार सवार अराजकतत्व पेट्रोल पंप पर लूट के इरादे से आए। वहां मौजूद कर्मचारी दीपक और अजय से डीजल भरवाया। जब कर्मचारियों ने 3220 रुपये मांगे तो अराजकतत्वों ने कर्मचारियों को कार से कुचलने का प्रयास किया।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि कार सूत मिल के पास रहने वाले शिवेंद्र यादव उर्फ बाबा की है। इस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, कार के पीछे वाले शीशे पर पुलिस लिखा था। कार में शिवेंद्र यादव के अलावा उसके अन्य साथी भी थे। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि शिवेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

..............................................
जसवंतनगर में बदमाश पुलिस को दे रहे खुलेआम चुनौती
क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से बदमाश दिनदहाड़े अपराध करके पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। 29 अप्रैल को कस्बा के बाजार में दोपहर दोपहर साढ़े तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। वहीं, पुलिस घटना वाले दिन फायरिंग होने की बात से इन्कार कर रही थी। इसके अगले दिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एक सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे मामले में 15 मई को बाइक सवार बदमाशों ने सैफई थाना क्षेत्र के बमूरी कुम्हावर निवासी यशपाल के 23500 रुपये पार कर दिए थे। पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें