युवती के शोर मचाने पर खुला मामला
आरोप है कि दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती ने मना किया। तभी उसने युवती का डराया कि बाधा पैदा करने पर उसके बेटे की तत्काल मौत हो जाएगी। इसके बाद भी युवती ने शोर मचाया। तभी परिवार के लोग आ गए। पुलिस से मामले की शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से शिकायत मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, परिजनों से भी जानकारी की गई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।