फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, खिलाने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया था आरोपी

Mon, 30 Dec 2024 03:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के द्विवेदीनगर में रविवार शाम पड़ोसी युवक ने तीन साल की बच्ची को खिलाने के बहाने घर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के घर पहुंचने पर आरोपी मारपीट कर मौके से भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

द्विवेदीनगर निवासी ई- रिक्शा चालक के मुताबिक रविवार शाम उसकी बेटी घर बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कबाड़ का काम करने वाला पड़ोसी शिंटी अग्निहोत्री (32) मासूम को खिलाने के बहाने अपने साथ घर ले गया। काफी देर तक न लौटने पर वह बेटी को लेने शिंटी के घर पहुंचे। वहां पर आरोपी बेटी के कपड़े उतारकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पिता के विरोध पर आरोपी मारपीट कर मौके से भाग गया। इसके बाद पिता ने बेटी को घर लाकर पुलिस को सूचना दी। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें