फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पॉलिटेक्निक छात्रा को पार्क में बुला छेड़छाड़ का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में स्नातक में एडमिशन का झांसा देकर युवक ने पॉलिटेक्निक छात्रा को पार्क में बुलाया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। बदनीयती से पकड़ने के लिए दौड़े। बचाव में आई दादी को भी पीटा। हालांकि, पुलिस ने तीन के खिलाफ मारपीट और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कल्याणपुर आवास-विकास एक निवासी पॉलिटेक्निक छात्रा ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 2:30 बजे इलाके के रवि ने एक निजी कॉलेज में बीएससी में एडमिशन दिलाने के संबंध में बातचीत के लिए फोन करके बुलाया। बताई गई जगह दूर होने पर घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक पार्क में बुला लिया।
आरोप है कि जब वह पार्क पहुंची तो रवि के साथ दीपक उर्फ टीलू व एक अन्य युवक भी था। यह देख वह सहम गई और अनहोनी की आशंका से उन्हें देखकर लौटने लगी। तभी तीनों ने दौड़ाकर बदनीयती से पकड़ने का प्रयास किया। किसी तरह घर पहुंची।
विज्ञापन

युवती के अनुसार थोड़ी देर बाद रवि उसके घर पहुंचा। उसके व उसके भाई के साथ मारपीट की। बचाने आई दादी को भी पीटा। धक्का दे दिया। पुलिस ने मारपीट और धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें