फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उद्यमियों ने महापाैर को बताई बढ़े गृहकर की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने मंगलवार को दादानगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोआपरेटिव इस्टेट में उद्यमियों के साथ बैठक की। इसमें उद्यमियों ने हाउस टैक्स में हुई बेतहाशा वृद्धि की समस्या बताई। कहा कि कई-कई गुना टैक्स बढ़ा दिया गया है। इससे इकाइयों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसका प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

कोपे इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने उद्यमियों के साथ मिलकर ज्ञापन भी दिया था। महापौर ने उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद आश्वासन दिया कि वह बुधवार को होने वाली सदन की बैठक में इस बिंदु को रखेंगी और इस पर सकारात्मक रूप से चर्चा होगी। किसी भी दशा में उद्योगों को बंद नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कपूर, उद्यमी कार्तिक कपूर, युवराज कपूर, गोपाल सदाना, अम्बुज शुक्ला, सुनील वैश्य, आरके अग्रवाल, नरेश विरमानी, पम्मी खन्ना, आरपी सिंह, भीमसेन, अरूण जैन, यशपाल सचान आदि थे।
विज्ञापन


सदन की बैठक में आज बढ़े गूंजेगा गृहकर का मुद्दा

कानपुर। नगर निगम सदन की बुधवार को बैठक होगी। इसमें मनमाने तरीके से गृहकर बढ़ोतरी का मुद्दा छाया रहेगा। इससे पहले कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद ने अधिकारियों से सवाल भी पूछे हैं। सुहेल अहमद ने बताया कि जनता पर वर्ष 2022 से बढ़ाकर गृहकर लगा दिया गया है तभी से वसूले जा रहे ब्याज व डिमांड नोटिसों को भेजा जा रहा है। इससे जनता परेशान है। सदन में इसे जोर शोर से उठाएंगे। पार्षद सरोज चड्ढा ने बताया कि क्षेत्र में सीवर का पानी भरे होने की बड़ी समस्या है। त्योहारों में बाजारों में भीड़भाड़ भी रहेगी। ऐसे में वहां जलभराव से व्यापार प्रभावित होगा। सदन में इससे मुक्ति दिलाने का मुद्दा रखेंगे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें