फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, दादी के बगल में सोई थी, शोर मचाने पर आरोपी भागा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Dec 2019 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कानपुर में एक कस्बे के एक मोहल्ले में बुधवार की रात ट्रक चालक ने मूक-बधिर किशोरी को खींचकर ले जाने की कोशिश की। परिजनों के जागने और शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। कोतवाली में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि मोहल्ला निवासी ट्रक चालक सोनू तीन-चार दिनों से अपना ट्रक उसके दरवाजे के पास खड़ा कर रहा था। बुधवार को भी ट्रक खड़ा किया था। रात करीब 10.30 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में दादी के पास सो रही थी।

तभी, ट्रक चालक घर में घुसा और दादी के बगल में सो रही उसकी बेटी का हाथ पकड़ करके घर से बाहर घसीटकर ले जाने लगा। इसी दौरान परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया और पीछा किया तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकला। पिता ने बताया कि उसकी बेटी मूक-बधिर है।  
विज्ञापन


गुरुवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली के इंस्पेक्टर (क्राइम) नवाब अहमद ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी फरार है। पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।  

इधर, एक अन्य मामले में कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी किशोरी को उसके गांव का ही एक युवक प्यार का झांसा देकर घर से भगा ले गया। करीब डेढ़ महीने बाद वह किशोरी के साथ फिर वापस गांव लौटा। गुरुवार को किशोरी का भाई और चाचा कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने के लिए तहरीर लेकर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें