झांसी समथर के वार्ड 12 के भाजपा सभासद सत्य प्रकाश गुबरेले पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। सभासद कोच किसी को छोड़ने आये थे। वापस लौटे वक्त जब उनकी कार ग्राम रामपुरा सनेता के पास पहुंची, तभी बाइक सवार दो लोगों ने हाथ देकर उनकी कार रोकी और गाड़ी पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इस पर सभासद ने किसी तरह कार पर काबू कर उसे रोका। आसपास के लोग भी दौड़े, लेकिन हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल इमरान खान का कहना है कि हो सकता है कि मामला पुरानी रंजिश का हो। जांच पड़ताल की जा रही है।