फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 प्रधानों ने नहीं जमा की शौचालय निर्माण की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। ब्लाक के 22 प्रधानों ने शौचालय निर्माण कराए जाने की रिपोर्ट ब्लाक के अधिकारियों को नहीं दी है। मामले की जानकारी खंड प्रेरक ने जिला पंचायत राज अधिकारी को दी है।
विज्ञापन

संदलपुर विकास खंड में 57 ग्राम पंचायतें आती है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत सचिव व प्रधानों ने एलओबी व एसबीएम सूची में लाभार्थियों का चयन कर उनके घरों पर 12 हजार रुपये का अनुदान देकर शौचालय का निर्माण कराया था। सीडीओ जोगिंदर सिंह ने गांवों में बने शौचालयों का रोजगार सेवकों से सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए थे। साथ ही शौचालय निर्माण की रिपोर्ट 16 मार्च तक ब्लाक कार्यालय में जमा करने को कहा था। इसके बाद भी ब्लाक के 22 प्रधान व सचिवों ने मामले की रिपोर्ट नहीं जमा की। खंड प्रेरक संदलपुर पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि शौचालय निर्माण के अभिलेख जमा करने के लिए सोमवार को अंतिम दिन था। अभी तक 35 ग्राम पंचायतों के ही अभिलेख जमा हो सके हैं। ब्लाक प्रेरक ने सोमवार को मामले की रिपोर्ट डीपीआरओ को दी है। एडीओ पंचायत संदलपुर प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अभिलेख जमा करने के लिए दो दिन का और मौका दिया गया है। इसके बाद भी अभिलेख न जमा करने पर संबंधित प्रधान व सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, हवासपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलजीत मल्लाह ने बताया कि गांव में रोजगार सेवक ने शौचालय निर्माण की सूची मौके पर जाकर तैयार नहीं की। आरोप है कि रोजगार सेवक ने सूची प्रधान के घर पर तैयार की। मामले की शिकायत एडीओ पंचायत संदलपुर से करने के बाद भी जांच नहीं की गई। रोजगार सेवक लोकेंद्र पाल ने बताया कि आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें