चकरोड की पैमाइश करने पहुँचे लेखपाल के साथ कि अभद्रता, खसरा फाड़ा - लेखपाल ने तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की - पुलिस मामले की जांच में जुटी संवाद न्यूज एजेंसी दिबियापुर (औरैया)। ग्राम सौंधेमऊ में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे चकरोड की पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। आरोप है कि खसरा फाड़ दिया और जरीब भी फेंक दी।पीड़ित लेखपाल ने मामले की तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम सौंधेमऊ के लेखपाल जय प्रताप सिंह ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम सौंधेमऊ प्रधान ने उन्हें चकरोड की पैमाइश के लिए बुलाया था।सोमवार शाम मौके पर पैमाइश में पाया कि चकरोड अधिक चौड़ा है। जिस पर काश्तकार एतराज जता रहे थे।इसपर मैने प्रधान से कहा कि चकरोड नक्शे के अनुसार ही चकरोड बनवाएं।लेखपाल का आरोप है कि दो आरोपियों ने उनका खसरा फाड़ दिया और जरीब भी फेंक दी।पीड़ित लेखपाल ने मामले की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी है। सोमवार शाम लेखपाल संघ के जिला महामंत्री अशोक दोहरे समेत अन्य लेखपाल थाने पहुँचे और कार्यवाई की मांग की।थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि प्रधान के परिजनों और लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया है।तहरीर मिली है मामले की जांच कर कार्यवाई की जाएगी।इधर, पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई है।